फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two parties clashed in Dumariaganj tehsil for lease of taal, two injured

Siddharthnagar News: ताल के पट्टे के लिए डुमरियागंज तहसील में दो पक्ष भिड़े, दो जख्मी

Thu, 30 Mar 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in Dumariaganj tehsil for lease of taal, two injured
डुमरियागंज तहसील सभागार में हुए हंगामे में घायलों को इलाज कराने के लिए जाती पुलिस।  - फोटो : डुमरियागंज तहसील सभागार में हुए हंगामे में घायलों को इलाज कराने के लिए जाती पुलिस।
डुमरियागंज। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार की दोपहर को कटरिया बाबू गांव के टोला लेवड़ी में स्थित एक ताल की मत्स्य पालन पट्टा नीलामी की बोली के दौरान दो पक्ष आपस में भीड़ गए। मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। इस दौरान अफरा- तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी बेवां में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर सात नामजद और 15 अज्ञात, एससी,एसटी, मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटरिया बाबू गांव के टोला लेवड़ी में स्थित लेवड़ ताल एक बड़े भूभाग पर स्थित है। इस ताल के नीलामी के लिए बीते दिनों तहसीलदार की ओर से विज्ञप्ति प्रकाशित हुई थी। प्रकिया में भाग लेने के लिए लेवड़ी के प्रधान साहबदीन अपने समिति के लोगों के साथ तहसील परिसर में मौजूद थे। उन्होंने तहसीलदार से अनुरोध किया कि उक्त ताल का पट्टा 33 लाख रुपये से कम में किया जाए। क्योंकि पूर्व में इतनी धनराशि में ही नीलामी हुई थी। इसी बात को लेकर अन्य लोग जो प्रक्रिया में भाग लेने आए थे, विवाद पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे। सभागार में रखी गई कुर्सियां तक तोड़ दीं। मारपीट में घायल जीतेंद्र भारती ने बताया कि राजकुमार कश्यप, दिवाकर आदि सोहना मछुआरा समिति के लोग नीलामी में खलल डालना चाह रह थे। पहले उन्होंने तू.तूए मैं.मैं शुरू किया, विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। घटना में दोनों पक्ष की महिलाओं को भी हल्की चोट पहुंची है। बीच बचाव कर रहे नायब तहसीलदार को भी हल्की चोट आई। हालांकि उन्होंने चोट लगने से इनकार कर दिया। जानकारी पर डुमरियागंज थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ घायल जितेंद्र कुमार (25) और साहबदीन (55) का बेवा सीएचसी पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

---
बोले तहसीलदार
इस संबंध में नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने बताया कि तहसील में लेबड़ ताल के मत्स्य पालन पट्टा नीलामी की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी। किसी बात को लेकर मछुआ समिति के दो पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने लगे। मामले में दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बीच-बचाव करके मामला शांत करने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बोले एसडीएम
इस संबंध में एसडीएम कुणाल ने बताया लेवड़ ताल के नीलामी की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच पट्टा प्राप्त करने के लिए आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट किया। परिसर में मौजूद गार्ड ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। डुमरियागंज थानाध्यक्ष को मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

---
इन पर दर्ज हुआ केस
प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने मिले तहरीर के आधार पर राजकुमार कश्यप, दिवाकर, सुनील कुमार, सुरेश कश्यप, शिव कुमार, बहुतराम, सुनील के अलावा 15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट और एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दजज् कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed