{"_id":"69df232ba7b9dee6870383a1","slug":"two-pakistani-women-arrested-in-siddharthnagar-used-to-commit-thefts-at-jewelry-shops-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो पाकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार, ग्राहक बनकर जाती थी सराफा दुकानों पर- झांसा देकर चोरी करती थी गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो पाकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार, ग्राहक बनकर जाती थी सराफा दुकानों पर- झांसा देकर चोरी करती थी गहने
Wed, 15 Apr 2026 11:03 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:03 AM IST
सार
कपिलवस्तु पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं लंबे समय से सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थीं। ये महिलाएं पहले दुकान में ग्राहक बनकर प्रवेश करती थीं और ज्वेलरी देखने के दौरान दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के आभूषण गायब कर देती थीं।
विज्ञापन
पकड़ी गई पाकिस्तानी महिलाएं
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विस्तार
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के चंद्रौटा क्षेत्र में पुलिस ने सोना चोरी के आरोप में दो पाकिस्तानी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में जाती थीं और मौका मिलते ही सोना पार कर देती थीं।
कपिलवस्तु पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं लंबे समय से सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थीं। ये महिलाएं पहले दुकान में ग्राहक बनकर प्रवेश करती थीं और ज्वेलरी देखने के दौरान दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के आभूषण गायब कर देती थीं।
विज्ञापन
कपिलवस्तु पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं लंबे समय से सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थीं। ये महिलाएं पहले दुकान में ग्राहक बनकर प्रवेश करती थीं और ज्वेलरी देखने के दौरान दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के आभूषण गायब कर देती थीं।
विज्ञापन
दुकान पपर खरीदारी करते हुए दोनो पाकिस्तानी महिलाएं
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित महिलाएं केवल कपिलवस्तु तक सीमित नहीं थीं, बल्कि रूपनदेही जिले के योगीकुटी, तौलिहावा और चंद्रौटा क्षेत्र की ज्वेलरी दुकानों को भी निशाना बना चुकी हैं। पुलिस को कई दुकानदारों से मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से पासपोर्ट भी बरामद किए हैं, जिससे उनके विदेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं और चोरी का नेटवर्क कितना बड़ा है।