{"_id":"6af5faba19b78f6aa70357a9","slug":"two-motorcycles-collide-with-a-tree-three-youths-critically-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168005-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेड़ से टकराईं दो बाइक, तीन युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेड़ से टकराईं दो बाइक, तीन युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
बुढनइया गांव के पास चेतिया मार्ग पर आधे घंटे के अंतराल में एक ही स्थान पर हुए दोनों हादसे
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर बुढनइया गांव के पास बुधवार रात सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दो बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसे करीब आधे घंटे के अंतराल में एक ही स्थान पर हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान सिकंदर (32) और मुकेश (28), निवासी छतहरा, तथा तुलसी (25), निवासी दईहाड़े, थाना चिल्हिया के रूप में हुई है। तीनों शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित बरही कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बुधवार रात घर लौटते समय बुढनइया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पहली बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने के करीब आधे घंटे बाद दूसरी बाइक भी उसी स्थान पर पेड़ से टकरा गई। दोनों हादसों में तीनों युवकों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।