Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased passenger rush in state-run buses during the festive season

Siddharthnagar News: त्योहार पर रोडवेज बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़

Thu, 12 Nov 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Increased passenger rush in state-run buses during the festive season
सिद्धार्थनगर। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद अब लोगों के महानगरों की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, छठ पर्व पर घर आने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इससे सिद्धार्थनगर रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही में इजाफा हुआ है। हालांकि, बसों की प्रर्याप्त उपलब्धता के चलते यात्रियों को सीट के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज की कुल 63 बसों का संचालन हो रहा है। इनसे रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। दिवाली के बाद दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत अन्य महानगरों की ओर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। वहीं, छठ पर्व मनाने के लिए घर आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसके चलते दोनों दिशाओं में बसों में यात्रियों का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन पर बस पहुंचते ही यात्री सीट सुरक्षित करने के लिए जल्दी करते नजर आ रहे हैं। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, यात्रियों की संख्या के अनुसार संबंधित मार्गों पर बसें भेजी जा रही हैं, जिससे सीटों को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं बन रही है। बाहर से आने वाली बसों में यात्रियों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है, जबकि सिद्धार्थनगर से रवाना होने वाले यात्रियों को अपेक्षाकृत आसानी से सीट मिल जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। त्योहार के चलते स्टेशन पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
---------
कोट
यात्रियों की सुविधा के लिए प्रर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक हो रही है, वहां अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हैं। त्योहार को देखते हुए बसों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की मांग के अनुसार संबंधित मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि किसी को परेशानी न हो।
-वीके गंगवार, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed