Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crime Branch takes two medicine sellers from Itwa to Mumbai in connection with a drug-related case.

Siddharthnagar News: नशीली दवाओं के कारोबार में इटवा के दो दवा विक्रेताओं को मुंबई ले गई क्राइम ब्रांच

Thu, 12 Nov 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch takes two medicine sellers from Itwa to Mumbai in connection with a drug-related case.
मुंबई पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दुकानों और मकानों में की तलाशी
विज्ञापन

इटवा। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की जांच के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार को इटवा कस्बे के दो दवा विक्रेताओं को अपने साथ ले गई। दोनों पर मुंबई में नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले कारोबारियों से जुड़े होने का संदेह है। महाराष्ट्र के सिटी थाने से सहायक निरीक्षक प्रवीण कुमार तगाड़े के नेतृत्व में पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, मुंबई के सिटी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(क) और 29 के तहत दर्ज मुकदमे की जांच में दोनों दवा विक्रेताओं के नाम सामने आए थे। जांच में एक विक्रेता के खाते में करीब 25 लाख और दूसरे के खाते में लगभग तीन लाख रुपये के ऑनलाइन भुगतान का ब्योरा मिला है।
विज्ञापन

मुंबई से आई टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संबंधित दुकानों और मकानों की तलाशी ली, लेकिन प्रतिबंधित दवाएं बरामद नहीं हुईं। टीम लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी साथ लाई थी। इन दस्तावेजों के आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि कथित कारोबारी प्रतिबंधित दवाओं को चावल की बोरियों में छिपाकर भेजते थे और लेनदेन नकद में करते थे, ताकि ऑनलाइन भुगतान का ब्योरा सामने न आए। हालांकि, इस तरीके और अन्य कारोबारियों की संलिप्तता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इस संबंध में एसएचओ इटवा अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो लोगों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed