{"_id":"6a129d1b4dad479d7e06d202","slug":"two-killed-as-car-overturns-into-pond-in-tulsiyapur-siddharthnagar-two-injured-returning-from-jalsa-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तुलसियापुर में बेकाबू कार तालाब में पलटी, 2 युवकों की मौत दो घायल, एक गांव में दो मौत से मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तुलसियापुर में बेकाबू कार तालाब में पलटी, 2 युवकों की मौत दो घायल, एक गांव में दो मौत से मातम
Sun, 24 May 2026 12:09 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 24 May 2026 12:09 PM IST
सार
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के धंधरी कलां के निसार अहमद 38, नौशाद अहमद 18, रियाज अहमद 27 व असद अहमद 13 निजी काम से इटवा गए थे। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर लौटते समय एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एनएच से पड़रिया जाने वाले मार्ग के पास स्थित पोखरे में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कठेला समय माता के मटेहना में आयोजित जलसे में शामिल होने के बाद चार लोगों को लेकर लौट रही अनियंत्रित कार तालाब में गिर गई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से पूरा गांव गम में डूबे गया। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के धंधरी कलां के रहने वाले निसार अहमद (38) पुत्र मो.नजीर,नौशाद अहमद(18) पुत्र निजाम अहमद,रियाज अहमद(27) व असद अहमद(13) निजी काम से इटवा गए थे।

वापस रविवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वापस घर लौटते समय एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एनएच से पड़रिया जाने वाले मार्ग के पास स्थित पोखरे में गिर गई। जिससे मौके पर ही नौशाद की मौत हो गई, जबकि निसार व अन्य दोनों को लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने निसार को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहां से भी निसार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।