{"_id":"6807d8167d99f0e633008108","slug":"two-including-a-woman-arrested-for-attacking-officers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136261-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अफसरों पर हमले में महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अफसरों पर हमले में महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव में आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर हुए विवाद में एसडीएम, नायब तहसीलदार और पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में महिला नेता सहित दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वीडियो के जरिए पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। सपा सहित अन्य संगठन के लोग गांव में पहुंच रहे हैं।
क्षेत्र के समोगरा में सोमवार की सुबह बिना अनुमति के डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने और फिर उसे हटाने पर राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करने के मामले में घायल नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रयास, बलवा व सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने पर 12 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी।
विज्ञापन
कोतवाल बांसी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी बांसी के राप्तीनगर वार्ड निवासी माधुरी गौतम पत्नी राकेश और प्रतिमा स्थापित करने वाले समोगरा गांव निवासी श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
आंबेडकर प्रतिमा रखने पर हुए बवाल पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन : सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली के ग्राम समोगरा में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने के दौरान हुए बवाल के मामले में ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रर्दशन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्राम प्रधान समेत प्रशासन व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन के खिलाफ कार्रवाई करने एवं प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।
प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों व महिलाओं का आरोप था कि गांव के श्रीराम ने अपनी निजी भूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था।
इसके बाद 20 अप्रैल को प्रतिमा स्थापित की गई तो किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन 21 अप्रैल की सुबह ग्राम प्रधान ने प्रतिमा हटाने का प्रयास करते हुए उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। साथ ही तहसील प्रशासन एवं पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।
इसके बाद पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को तोड़कर उठा ले गए और विरोध करने पर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे कई लोगों को चोट आई हैं। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए मामले में प्रधान समेत पुलिस अधिकारियों व तहसील प्रशासन के विरुद्ध कार्रवाई और प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।
प्रदर्शन में इस दौरान उमेश, नीलम, रेखा, चांदनी, प्रियंका, रेखा, अबुलास, अनूशा देवी, विपिन कुमार, विनोद कुमार विद्यार्थी, राजेश, श्यामसुंदर, राजेंद्र व शांति आदि शामिल रहे।