{"_id":"69c197cbb6e0870c8d0cefc0","slug":"two-drowned-in-the-tinau-river-leaving-the-family-inconsolable-siddharthnagar-news-c-7-gkp1052-1267155-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तिनाउ नदी में डूबने से दो की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तिनाउ नदी में डूबने से दो की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
Tue, 24 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां/मेंहदावल/तिघरा। बखिरा और मेंहदावल थाना क्षेत्र के सात युवकों का ग्रुप रविवार को नेपाल घूमने के लिए गया था। युवक घूमने के बाद बुटवल स्थित तिनाउ नदी में नहाने लगे। इस दौरान मेंहदावल निवासी अमन अंसारी व बखिरा के नाऊ टोला निवासी फरहान सलमानी नदी की तेज धारा में लापता हो गए। सोमवार को दोनों युवकों का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन नेपाल पहुंच गए हैं।
नेपाल घूमने निकले दोस्तों की एक टोली हादसे का शिकार हो गई। बुटवल के तिनाउ नदी में मौजूद झरने के तेज बहाव में दो युवक पानी में डूब गए। घटना के बाद से अफरा-तफरी का माहौल रहा। नेपाल पुलिस प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटना के दूसरे दिन सोमवार को मेंहदावल निवासी अमन अंसारी व बखिरा के नाऊ टोला निवासी फरहान सलमानी का शव नदी से बरामद हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद से दोनों परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों परिवारों के परिजन नेपाल में घटनास्थल पर मौजूद हैं। उनके शव लाने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर झरने के तेज बहाव में स्नान करना दोनों को भारी पड़ गया। इस घटना से दोनों परिवार के लोग सदमे में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अमन के परिवार पर टूटा आफत का पहाड़
मेंहदावल कस्बे के बारागद्दी मोहल्ले के निवासी अमन अंसारी के पिता वस्त्र विक्रेता हैं। अमन उनके कार्य में हाथ बंटाता था। अपने तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अक्सर नेपाल घूमने जाया करता था। रविवार को नेपाल घूमने का दोस्तों के साथ प्लान बना और वह घर पर बिना बताए निकल गया। इस घटना से परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोग नेपाल में जुटे हुए हैं। घर पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फरहान की मौत से बेसुध हुआ परिवार
फरहान सलमानी के पिता नूर मोहम्मद सऊदी अरब में रहते हैं। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। फरहान मेंहदावल के एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र था। निजी अस्पताल पर भी वह कार्य करता था। अक्सर दोस्तों के साथ वह भी घूमने टहलने जाया करता था। नेपाल में हुए हादसे की खबर सुनकर परिवार के लोग बेसुध हैं और उनका रो-रोकर काफी बुरा हाल है।