फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two degree difference in temperature between day and night

मौसम : दिन-रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर

Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two degree difference in temperature between day and night
शहर के स्टेशन रोड पर ठंड में अलाव तापते लोग
सिद्धार्थनगर। दिन-रात के तापमान में मात्र दो डिग्री सेल्सियस का अंतर होने के कारण शीत जैसी स्थिति बन गई। अधिकतम तापमान 15.3 एवं न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर कोहरा छाया रहा और तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। यहीं कारण रहा कि लोग दिन भर ठिठुरते रहे। कुछ लोग घरों में दुबके रहे तो कुछ लोगों ने रूम हीटर और अलाव के सहारे ठिठुरन कम करने की कोशिश की। बाजारों में भी चहल पहल कम रही।
विज्ञापन

तीसरे तीन कोहरा छाने के कारण सूरज की रोशनी से धरती को उष्मा नहीं मिली। यहीं कारण है कि शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यहीं कारण रहा कि शीत दिवस घोषित नहीं हुआ, लेकिन ठंड तो शीत दिवस जैसी ही रही।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन में तापमान गिर गया है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हुआ है। एक दिन बाद आसमान साफ होगा तो रात का तापमान कम होगा और ठिठुरन और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ठंड के कारण बदली दिनचर्या
ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। यहीं कारण रहा कि शाम होते ही हाइडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, साड़ी तिराहा में सन्नाटा छा गया। चाय की दुकानों पर लोग भट्ठियों पर हाथ सेंकते नजर आए। माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के पास मरीज व उनके परिजन ने हाथ सेंककर राहत महसूस किया, जबकि रैन बसेरा के पास लकड़ी नहीं होने से अलाव नहीं जल रहा था। रेलवे स्टेशन और सिद्धार्थ तिराहे पर अलाव जल रहा था, लेकिन बीएसए कार्यालय परिसर में अलाव नहीं जलने से काउंसिलिंग कराने आए अभ्यर्थियों को ठंड में परेशान होना पड़ा।

-----------
ट्रेन हुई देर तो परेशान हुए यात्री
पनवेल से गोरखपुर आने वाली ट्रेन 11 घंटे देर से चल रही है। जिन यात्रियों को सिद्धार्थनगर आना या जाना है, उनकी समस्या बढ़ गई है। कोहरे के कारण ट्रेन देर से आई और लोगों को परेशान होना पड़ा। गोरखपुर बहराइच एक्सप्रेस 2:15 मिनट देर से चल रही थी। नकहा जंगल एक्सप्रेस 28 मिनट देर से चल रही थी, गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस एक घंटा देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed