फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two days' time to remove encroachment

Siddharthnagar News: कब्जा हटाने के लिए दो दिन की मोहलत

Sat, 18 Jan 2025 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two days' time to remove encroachment
डुमरियागज मे तालाब सौन्दर्यीकरण को लेकर तालाब का निरीक्षण करते ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। कस्बे में स्थित दो तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को ईओ ने तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया और विकास का खाका तैयार करने के लिए लिपिक को निर्देश दिए।

डीएम के निर्देश पर ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं लिपिक सैयद हसन ताकीब रिजवी ने नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। इसमें वार्ड नंबर-चार रामनगर और वार्ड नंबर-पांच राजेंद्र नगर के तालाब का सौंदर्यीकरण होगा। निरीक्षण में तालाब पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करना पाया गया, जिसे दो दिन के अंदर हटाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। ईओ ने कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत प्रशासन हटाएगी। अतिक्रमण हटाने में खर्च धनराशि की वसूली अतिक्रमणकारी से वसूली जाएगी। इसके साथ ही वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने जेई को आगणन तैयार करने के लिए निर्देशित किया, जिससे शीघ्र ही तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा सकें।ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed