{"_id":"649481d4d8f09754a608ec39","slug":"two-children-injured-due-to-electrocution-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-249-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से दो बच्चे घायल
Thu, 22 Jun 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर मेें स्थित कोटे की दुकान पर बृहस्पतिवार को राशन लेने आए दो बच्चे बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर के सरकारी गल्ले के कोटेदार विनोद पासवान के घर के सामने बिजली का पोल लगा हुआ है। जिसपर एक तार लटक रहा था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब नगर निवासी विवेक (11) व इन्मामुल्हक (14) मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ राशन लेने आए थे। इसी दौरान विवेक का हाथ खंभे पर लटक रहे बिजली के तार से छू गया और झटके से वह दूर जा गिरा लोगों ने समझा इसे मिर्गी का झटका पड़ा है लोग उसे देख ही रहे थे कि इन्मामुलहक का हाथ भी उसी तार से छू गया करंट ने उसे भी झटक दिया। तब लोगों को मालूम चला कि खंभे में बिजली का करंट उतरा है। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग के पास फोन करके लटक रहे तार को सही करवाया। इसके साथ ही दोनों को निजी अस्पताल पर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के जेई सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। मौके पर लाइनमैन को भेजकर खंभे पर लटक रहे तार को हटवा दिया गया है।