{"_id":"672fb146d902ac46ca032d24","slug":"two-cattle-died-two-riders-injured-after-pickup-overturned-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126980-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप पलटने से दो मवेशियों की मौत, दो सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप पलटने से दो मवेशियों की मौत, दो सवार घायल
Sun, 10 Nov 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के अगया मिश्रौलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप।
डुमरियागंज। क्षेत्र के अगया-मिश्रौलिया गांव के पास शनिवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे उसमें सवार दो गो वंशीय मवेशियों की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बेंवा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकी निषाद, टोटहा ताल थाना धर्मसिंघवा जनपद संतकबीरनगर पिकअप से दो बैल खेती के लिए इटियाथोक जनपद गोंडा से खरीद कर घर जा रहे थे। शनिवार सुबह ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके कारण पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, त्रिलोकी और उसका नाती हीरा हादसे में घायल हो गए। पिकअप ड्राइवर दिनेश राजभर को कोई चोट नहीं आई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।ष