फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two brothers clashed for possession of land, one died

Siddharthnagar News: जमीन पर कब्जे के लिए दो भाई भिड़े, एक की मौत

Sun, 19 May 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two brothers clashed for possession of land, one died
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सुजनापुर गांव का है मामला
विज्ञापन

पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के सुजनापुर गांव में शुक्रवार रात विवादित भूमि में मिट्टी गिराने के विवाद को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी और पुत्री का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर रात में ही पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया था। अब मुकदमें की धारा बढ़ा दी जाएगी।

क्षेत्र के सुजानपुर निवासी मृतक रामबली (55) और चंद्रबली सगे भाई हैं। दोनों के घर के सामने ग्राम समाज की भूमि है। जिसपर दोनों भाई अपना अपना दावा पेश करते रहते हैं। 15 दिन पहले चंद्रबली के पुत्री विवाह था। जिसके लिए चंद्रबली ने विवादित भूमि की साफ-सफाई कराई थी। उक्त भूमि पर शुक्रवार को रामबली ने घर में मिट्टी पाटने के लिए मिट्टी गिरवाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार रात्रि 9 बजे विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें मृतक रामबली और उनकी पत्नी सुशीला पुत्री सुंदरी बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायल अवस्था में प्राइवेट वाहन से पथरा थाने पर पहुंचकर तहरीर दिया। जिसके बाद पथरा पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तिलौली भेजवाया। जहां पर उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर शनिवार सुबह 9 बजे इलाज के दौरान रामबली की मौत हो गई। जबकि, मां और बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रात में ही केस दर्ज कर लिया था। अब मुकदमें धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन


---

रात 10 बजे मारपीट की तहरीर मिलते ही मौके पर पहुंच गई। तब हमने चंद्रबली यादव, शिवम यादव, सावित्री, अमन व रीना के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। तथा घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवा दिया था, अब एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तो वांछित धाराओं में मुकदमा बदल दिया जाएगा। दो आरोपितों सावित्री पत्नी चंद्रबली व रीना पुत्री चंद्रबली को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-भाग्यवती पांडेय, प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार

---

महज चंद जमीन के कब्जे में चली गई जान

रामबली और चंद्रबली दोनों सगे भाई थे। जो लगभग 20 वर्ष पहले घर का बंटवारा कर अपने अपने परिवार के साथ रहते थे। इन दोनों के घर के सामने ग्राम सभा की थोड़ी सी जमीन थी। जिसके कब्जे को लेकर इन लोगों का बंटवारे के बाद से ही विवाद चला आ रहा था। वर्ष 2010 में उसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। दोनों पक्ष थाने पर गए। जिसमें दोनों के खिलाफ पथरा थाने में एनसीआर दर्ज हुआ। जिसके बिंद वर्ष 2016 में उसी जमीन पर कब्जे को लेकर फिर से दोनों में विवाद हुआ और फिर पथरा थाने पर दोनों लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुआ। और फिर इस बार उसी जमीन के विवाद में आज एक भाई की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed