फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two booked in murder case

Siddharthnagar News: हत्या के मामले में दो पर केस दर्ज

Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
two booked in murder case
हत्या के मामले में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

इटवा। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ओदनवाताल गांव में हुई रामसागर की मौत के मामले में पुलिस ने रामसागर की भाभी की तहरीर पर गांव की ही एक महिला और एक पुरुष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले के पर्दाफाश के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित कई टीमें लगा दी गई हैं।

क्षेत्र के ओदनवाताल गांव निवासी रामसागर (11) 11 दिसंबर की रात घर से निकला था। भाभी सुनीता पत्नी प्रेम कुमार के मुताबिक, दूसरे दिन सुबह बूढ़ी राप्ती में रामसागर की लाश उतराती मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर रूप से चोट के कारण मौत की बात सामने आई है। वहीं शुक्रवार रात सुनीता ने मिश्रौलिया को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके देवर रामसागर की गांव ही रहने वाली रीना पत्नी ध्रव और काजू ने मिलकर हत्या कर दी। लाश को बूढ़ी राप्ती नदी में फेंक दिया, जिससे लोगों को लगे की मौत डूबने से हुई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया मोतीलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें लगी हैं, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed