{"_id":"67d1c5038aa5972803098815","slug":"two-bike-riders-injured-in-road-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133954-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो जख्मी
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर मंगलवार देर रात पकड़ी पुल के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के बगल लगे पोल से टकरा गया। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा।
लवकुश चौधरी (20) निवासी मरचहवा, अन्नु विश्वकर्मा (18) निवासी भड़ई कोतवाली बांसी एक बाइक से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा गांव बरात में जा रहे थे। चेतिया मार्ग पर पकड़ी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल लगे पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजन सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए, जहां हालत गंभीर होने के चलते इन्हें जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा था। लवकुश की हालत गंभीर होने से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।