फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two and a half thousand Nepali children will get relief in enrollment

Siddharthnagar News: ढाई हजार नेपाली बच्चों को मिलेगी नामांकन में राहत

Mon, 19 Jun 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand Nepali children will get relief in enrollment
सिद्धार्थनगर। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालयों में नामांकन कराने वाले ढाई हजार बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। नामांकन फार्म को आधार से अपडेट कराने के आदेश के बाद इन बच्चों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा था। लेकिन शासन ने पूर्व की तरह इन बच्चों को इस नियम से छूट देने का निर्णय लिया है। इससे बच्चों नेपाल के बच्चों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जनपद नेपाल सीमा से लगती है। इसलिए सीमावर्ती क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित होने वाले विद्यालयों में नेपाल के बच्चे बड़ी संख्या में पढ़ते हैं। अंकपत्र सहित अन्य त्रुटियों और अन्य गड़बड़ी को देखते हुए शासन ने हर बच्चे के आधार से आवेदन फार्म को अपडेट करने का निर्णय लिया है। यह कार्य विद्यालयों में शुरू भी हो चुका था। विद्यालय बंद होने के कारण अभी रोक दिया गया है। वहीं आदेश आने के बाद नेपाली छात्रों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई थी। उन्हें भविष्य को लेकर चिंता हो रही थी। समस्या को देखते हुए शासन पूर्व की तरह से नेपाली छात्रों को आधार अपडेट करने में छूट देने का निर्णय लिया है। ऐेसे में जिले में नामांकन कराने वाले ढाई हजार से अधिक नेपाली बच्चों को लाभ मिलेगा। इस संंबंध में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक पत्र नहीं मिला है। अगर जारी हुआ होगा तो आ जाएगा। शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed