{"_id":"6a9c54b09ff0b37b7b09391f","slug":"290-children-were-vaccinated-against-vhnd-at-41-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164028-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 41 केंद्रों पर 290 बच्चों का हुआ वीएचएनडी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 41 केंद्रों पर 290 बच्चों का हुआ वीएचएनडी टीकाकरण
Sat, 05 Sep 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी। शनिवार को बेवा सीएचसी क्षेत्र के 41 केंद्रों पर ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का आयोजन किया गया। इस दौरान 290 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं, 125 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के साथ उनका टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।
बेवा, लोहरौली, परसा, तिलगढ़िया, हल्लौर, तेनुहार, तकियावा, चकचई, धौरहरा, रंगरेजपुर और वासाचक समेत 41 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने ड्यूलिस्ट के आधार पर बच्चों और गर्भवतियों को चिह्नित कर सेवाएं दीं। हल्लौर में एएनएम सायरा बानो ने बच्चों का टीकाकरण कराने के साथ गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की और जरूरी सुझाव दिए।
उन्होंने केंद्र पर मौजूद लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए समय से सभी जरूरी टीके लगवाने की अपील की। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने और गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा एएनएम ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए। वीएचएनडी केंद्रों का विजिट कर आभा आईडी बनाने के साथ ड्यूलिस्ट समेत अन्य जरूरी अभिलेखों को अपडेट किया गया।