फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two accused of theft in school arrested

Siddharthnagar News: स्कूल में चोरी केे दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two accused of theft in school arrested
ढेबरुआ। स्कूल में चोरी करने वाले दो संदिग्धों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सरयू नहर के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी का गैस सिलिंडर व दो बर्तन बरामद किए। पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। ढेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णकांत भौडेले ने थाने में तहरीर देकर कहा कि दो दिसंबर को सुबह स्कूल पहुंचे तो रसोई घर का दरवाजा टूटा था। अंदर रखा गैस सिलिंडर व दो बर्तन सहित अन्य सामान गायब थे।
विज्ञापन

सूचना मिली कि दो लोग एक गैस सिलिंडर व दो बर्तन लेकर सरयू नहर के पास खड़े हैं, और नेपाल जाने के फिराक में हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों समान छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों के कब्जे से एक गैस सिलिंडर, दो बर्तन बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम गुड्डू चौहान निवासी ग्राम मधवानगर और संजय कुमार निवासी वार्ड नंबर नौ रामलीला मैदान तिराहा कस्बा बढ़नी थाना ढेबरुआ बताया है। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसमें एक आरोपी गुड्डू चौहान छह सितंबर को 10 ग्राम स्मैक जेल गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed