फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two accused arrested for leaking paper from Siddharthnagar district, one from Bihar

पुलिस भर्ती परीक्षा : सिद्धार्थनगर जिले से पेपर लीक मामले में दो और गिरफ्तार, बिहार और बलिया के दोनों आरोपी

Tue, 05 Mar 2024 10:51 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

सिद्धार्थनगर जिले से पेपर लीक मामले में दो और गिरफ्तार की गई है। एक बिहार और दूसरा आरोपी बलिया का है। इसके पहले एसटीएफ ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। पेपर लीक मामले में लगातार सिद्धार्थनगर से गिरफ्तारियां हो रही हैं।

विज्ञापन
Two accused arrested for leaking paper from Siddharthnagar district, one from Bihar
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले गिरोह से जुड़े दो और आरोपी सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इटवा पुलिस ने दोनों को मुख्यालय स्थिति बीएसए ग्राउंड के पास दबोच लिया। पकड़े में आरोपियों में एक बिहार के बक्सर तो दूसरा यूपी के बलिया जिले का निवासी हैं।

विज्ञापन


इटवा के सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रभारी निरीक्षक इटवा संतोष कुमार तिवारी पेपर लीक मामले की जांच में टीम के साथ निकले थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली की पेपर लीक करने वाले गिरोह से जुड़े लोग जनपद मुख्यालय पर मौजूद हैं। सूचना पर टीम बीएसए ग्राउंड के पास पहुंची।
विज्ञापन


वहां दो संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की तो पता चला कि पेपर लीक करने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं। इनके कब्जे से एटीएम कार्ड, मोबाइल सहित कई सामान मिले हैं। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान सोनू यादव निवासी कटरिया थाना फेफना जनपद बलिया और सतीश कुमार यादव उर्फ राज उर्फ गुरु जी निवासी नियाजीपुर मोहल्ला टेकमन का डेरा थाना सिमरी जनपद बक्सर राज्य बिहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed