फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two accused arrested for abetment to suicide

Siddharthnagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for abetment to suicide
बांसी। थाना खेसरहा की पुलिस ने शनिवार को विवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति शिव दयाल और ससुर बेचन को धर्मसिंहवा मोड़ के पास कलनाखोर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मदुआपुर गांव निवासी प्रीति (31) पत्नी शिव दयाल का बृहस्पतिवार को घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले में थाना जोगिया के पारा नानकार गांव निवासी मृतका के पिता अजय प्रसाद ने खेसरहा थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी प्रीति को उसके पति शिव दयाल और ससुर बेचन लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर प्रीति ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने मृतका के पति शिव दयाल पुत्र बेचन और ससुर बेचन उर्फ कृष्ण मुरारी निवासी मदुआपुर थाना खेसरहा को धर्मसिंहवा मोड़ कलनाखोर तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, आरक्षी अजीत कुमार, सुकेश कुमार शाह और चंदन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed