फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tuberculosis deletion message

क्षय रोग मिटाने का संदेश दिया

Tue, 29 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tuberculosis deletion message
‌सिद्धार्थनगर में जागरूकता रैली काे हरी झंडी ‌‌‌दिखाकर रवाना करते सीएमआे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को अक्षय परियोजना के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली गई। सीएमओ कार्यालय परिसर से रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रैली साड़ी चौराहे से जिला क्षय रोग केंद्र पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में अक्षय परियोजना के अंतर्गत चयनित अक्षय मित्र व कर्मचारी शामिल रहे। जिला चिकित्सालय सभागार में हुए जागरुकता कार्यक्रम में अक्षय मित्रों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

टीबी की भयावहता पर चर्चा करते हुए इसे जड़ से मिटाने का आह्वान किया। नई दिल्ली के ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड के परियोजना समन्वयक के अक्षय परियोजना के अंतर्गत चल रही गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी से एकजुट होकर बीमारी से लड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जीपी राय, डॉ. आरएम गुप्ता, डॉ. एके त्रिपाठी, उस्मान खान, मोहित मेहरोत्रा, पंकज त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, फिरोज खान, चंदन, प्रवीन गुप्ता, अतुल आर्या, सुधाकर, विनोद श्रीवास्तव, नसीम अकरम आदि मौजूद रहे। इस दौरान बांसी के अक्षय ग्राम में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरुक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed