फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Truck overturns when mangoes save biker

Siddharthnagar News: बाइक सवार को बचाने में आम लदा ट्रक पलटा

Fri, 19 Jun 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns when mangoes save biker
इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर बलुआ के आगे हुआ हादसा, संभल से सहियापुर मंडी जा रहा था ट्रक, चालक सुरक्षित
विज्ञापन

इटवा। इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आम से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए, हालांकि ट्रक में लदे आम को काफी नुकसान हुआ।

चालक काशी ने बताया कि संभल से करीब 110 कैरेट आम लादकर ट्रक इटवा थाना क्षेत्र के सहियापुर मंडी जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक बलुआ चौराहा पार कर महादेव घुरुहू के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क की पटरी पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed