{"_id":"6406a1ac62653a7a0b00ab97","slug":"truck-crushes-girl-dies-siddharthnagar-news-c-7-1-77674-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में ट्रक ने कुचला, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में ट्रक ने कुचला, बालिका की मौत
Tue, 07 Mar 2023 03:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Updated Tue, 07 Mar 2023 03:02 PM IST
सार
एनएच बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित डिडई गांव निवासी बंसत की छह वर्षीय बेटी महक सोमवार शाम को घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि खेलते समय ही वह अचानक सड़क पार करने लगी, तभी अचानक ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित डिडई चौराहे पर सोमवार शाम सड़क पार करते समय एक छह वर्षीय बालिका चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक और ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
एनएच बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित डिडई गांव निवासी बंसत की छह वर्षीय बेटी महक सोमवार शाम को घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि खेलते समय ही वह अचानक सड़क पार करने लगी, तभी अचानक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा देख जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद भागने लगा, जिसे कुछ दूर आगे पकड़ लिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसओ शिवनगर डिडई राजेश कुमार शुक्ल मौके पर पहुंच गए। परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि चालक सहित ट्रक कब्जे में है। परिवार की ओर से शिकायती पत्र मिला है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।