{"_id":"69e66bbd3d0bf26b870bcc62","slug":"trilokpur-police-resolved-a-15-year-old-land-dispute-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156924-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 15 वर्ष पुराने जमीन के विवाद को त्रिलोकपुर पुलिस ने सुलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 15 वर्ष पुराने जमीन के विवाद को त्रिलोकपुर पुलिस ने सुलझाया
Mon, 20 Apr 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के वैनिया खास गांव में एक जमीन को लेकर 15 साल से चले आ रहे विवाद को पुलिस ने वार्ता कराकर सुझला दिया। विजय बहादुर यादव निवासी वैनिया खास और सुकई यादव अपने नंबर और आबादी की जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले 15 वर्षों से लड़ रहे थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घर का निर्माण कार्य रुकवा रखा था और न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। मामले की जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर वार्ता की और मौके पर जाकर देखा और पूरे प्रकरण को गंभीरता से समझते हुए विवाद की वजह को समझा और बंटवारा कराते हुए दोनों पक्ष को संतुष्ट किया। दोनों पक्ष अपने-अपने हक और हिस्से की जमीन पाकर संतुष्ट हुए और अपना-अपना कार्य शुरू कर दिया। एक पक्ष अपना घर बनवा रहा तो दूसरा अपने घर की छत लगवा रहा और दोनों पक्ष सुलह कर अपने-अपने मुकदमे को भी समाप्त करा रहे हैं।
विज्ञापन