{"_id":"64739d75607618f3b40253dc","slug":"tricolor-hoisted-at-asian-taekwondo-itf-championship-siddharthnagar-news-c-7-1-184735-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एशियन ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एशियन ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा
Sun, 28 May 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में प्रतियोगिता के बाद सम्मानित होते जिले के खिलाड़ी।
सिद्धार्थनगर। दिल्ली में आयोजित तीसरे एशियाई ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के तीन खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जयप्रकाश ने स्वर्ण, हर्ष चौबे ने रजत और शशांक चौबे ने कांस्य जीता है।
बता दें कि 50 से 54 भर वर्ग में जयप्रकाश पुत्र प्रमोद वरुण ने स्वर्ण पदक, हर्ष चौबे ने 56 से 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक और शशांक चौबे 30 से 35 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर तिरंगा लहराया। संतोष कुमार यादव महासचिव ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में बच्चों ने पदक जीता। जिले में हर्ष और उल्लास का भाव है। आने वाले दिनों में यह खिलाड़ी और भी कई प्रतियोगिताओं में जिले का राज्य का और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। शेंफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के प्रबंधक अनुराग गोयल नितिन श्रीवास्तव प्रिंसिपल वैभव वंटू और सभी ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद और बहुत बधाई दी। कहा कि यह इनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का नतीजा है। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि इस जनपद के लिए गौरव की बात है आने वाले खिलाडिय़ों को इनसे प्रेरणा लेकर और अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। ताकि जिले का राज्य का और राष्ट्र का नाम रोशन हो। इस दौरान सिद्धार्थनगर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी डॉ. विमल द्विवेदी, डॉ. अरुण कुमार प्रजापति एएमपी गोस्वामी कोच अमन कुमार द्विवेदी, संजीव श्रीवास्तव, नीतेश पांडेय आदि ने बधाई दी।