फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tribute to the martyrs of Pulwama by taking out candle march

सिद्धार्थनगर: कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 15 Feb 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs of Pulwama by taking out candle march
पुलवामा शहीद दिवस पर नगर पंचायत कपिलवस्तु के समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकालकर अमर सपूतों को भ
कपिलवस्तु नगर पंचायत और बढ़नी में देर शाम निकाला गया मार्च
विज्ञापन

बर्डपुर/बढ़नी। पुलवामा शहीद दिवस की बरसी पर मंगलवार शाम नगर पंचायत कपिलवस्तु में कैंडल मार्च निकाला गया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्यामधनी राही की उपस्थिति में बैंक चौराहे से बुद्ध चौक तक भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयकारों के साथ कैंडल मार्च निकालकर अमर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च नगर के बैंक चौराहे से शुरू होकर बुद्ध चौक पर समाप्त हुई, जहां सभी ने चौक पर स्थित सिद्धार्थ की प्रतिमा के चारों ओर कैंडल लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अमर सपूतों का बलिदान हम देशवासियों को सदैव राष्ट्रहित के लिए अपने प्राणों को आहुति देने की प्रेरणा देता रहेगा। पुलवामा आतंकी हमले में हमारे देश के कई सैनिक शहीद हुए थे, लेकिन जिसके जवाब में वीर सैनिकों ने सर्जिक स्ट्राइक कर उन आतंकियों को करारा जवाब दिया था। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना की सीआरपीएफ की टुकड़ी के काफिले पर आतंकवादियों ने आतंकी हमला किया था। इस आतंकी हमले में देश के चालीस वीर जवान शहीद हुए थे। इस दौरान इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, सिद्धार्थ पाठक, नितेश पांडेय, हरीशचंद्र अग्रहरि, राजेश मिश्र, शुद्धोधन चौकी इंचार्ज सभाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।




बढ़नी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम कैंडल मार्च निकाल पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। कैंडल मार्च कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नगर के स्टेशन परिसर से होते हुए मालगोदाम, गोलाबाजार, नेपाल सीमा, चट्टी बाजार, डाक खाना रोड, रामलीला तिराहा से होते हुए वापस स्टेशन परिसर पहुंचे। शहर भ्रमण के दौरान लोगों ने पुलवामा शहीद अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। नगर मंत्री पवन कुमार वर्मा ने कहा कि देशहित में कुर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने वाले युवा ही समाज को दिशा दे सकते हैं। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष रवि अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, शिवराम ठाकुर, त्रियुगी अग्रहरि, जुग्गीराम राही, बृजेश अग्रहरि, संजय मोदनवाल उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed