{"_id":"64ff68a4162d8c9d6a0cd26f","slug":"trial-conducted-report-will-be-available-on-mobile-from-17th-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4538-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रायल हुआ, 17 से मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रायल हुआ, 17 से मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में लैब में जांच कराने वालों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब मेडिकल कॉलेज में ब्लड से संबंधित जांच कराने के बाद रिपोर्ट के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मोबाइल पर ही मैसेज के लिए जांच की रिपोर्ट मिल जाएगी। ट्रायल करने का कार्य सफल हो गया है। 17 सितंबर से हर जांच की रिपोर्ट मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजा जाएगा। इससे मरीजों को दोबारा लाइन लगाने से मुक्ति मिलेगी।
जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद यहां पर लगातार सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। अब लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सहित अन्य मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर मरीजों के मोबाइल पर मैसेज के जरिए रिपोर्ट भेजे जाने की कवायद शुरू हो गई। इसके पीछे उद्देश्य है कि रिपोर्ट लेने के लिए लगने वाली लंबी लाइन से मुक्ति मिलेगी। वहीं मरीजों को केवल सैंपल देने और क्यूआर कोड लेने के लिए ही एक बार लाइन लगाना पड़े। पर्चा बनते समय जो नंबर दिया जाएगा, उसी पर लैब रिपोर्ट पहुंच जाएगा। जिसे डाउनलोड करके कहीं भी प्रिंट ले सकेंगे। मैसेज के जरिए रिपोर्ट भेजने का ट्रायल सफल हो गया है। 17 सितंबर से यह पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज के जरिए जांच रिपोर्ट भेजने का ट्रायल हो चुका है। 17 सितंबर से यह पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें रिपोर्ट के लिए लंबी लाइन लगाने से छुटकारा मिल जाएगा।