{"_id":"669415ad06005e1d39064e9b","slug":"trend-against-online-presence-on-x-platform-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120819-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक्स प्लेटफाॅर्म पर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध हुआ ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक्स प्लेटफाॅर्म पर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध हुआ ट्रेंड
Sun, 14 Jul 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक कर रहे ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को पूरे प्रदेश में बेसिक विभाग के शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफाॅर्म पर अभियान चलाया। 10 लाख से अधिक पोस्ट हुए और घंटों तक प्रथम स्थान पर ट्रेंडिंग करता रहा।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में ऑनलाइन उपस्थिति के बहिष्कार के हैसटैग पर शिक्षकों ने पोस्ट किया। ट्विटर अभियान में जनपद के शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने बताया कि एक्स प्लेटफाॅर्म पर भी ऑनलइन उपस्थिति को लेकर समस्त शिक्षकों ने असहमति जताया है। कहा कि शिक्षकों को 31 दिन का अर्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार का अवकाश, 15 दिन का हाफ सीएल, चिकित्सा प्रतिपूर्ति व पुरानी पेंशन बहाली आदि मांग वर्षों से लंबित है।
शिक्षकों ने प्रत्येक स्तर पर आनलाइन उपस्थिति व डिजिटाइजेशन से असहमति जताया है। कहा कि आंदोलन के अगले चरण में सोमवार को बीएसए कार्यालय पर सभी शिक्षक एकत्रित होंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा जाएगा। जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि अन्य विभागों की भांति शिक्षकों को भी सुविधाएं दी जाय। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा, शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करेंगे।