फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trees fell due to strong storm and rain, electricity of 80 thousand consumers affected

Siddharthnagar News: तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, 80 हजार उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित

Wed, 24 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Trees fell due to strong storm and rain, electricity of 80 thousand consumers affected
बिस्कोहर के बिभैसाही जंगल गांव के मुख्य मार्ग पर आंधी से बिजली के तार पर गिरा पेड़। संवाद
सिद्धार्थनगर। सोमवार की रात तेज आंधी और बारिश के दौरान अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए। इस कारण छह विद्युत सबस्टेशनों से जुड़े 80 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों के प्रयास से मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तक छह में से पांच विद्युत सब स्टेशनों की आपूर्ति बहाल कर ली गई, जबकि बढ़नी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में दोपहर 3:00 बजे कामयाबी मिली।
विज्ञापन


तेज आंधी के बीच सड़कों के किनारे एवं अन्य स्थानों पर बिजली के खंभे व तारों पर पेड़ गिर गए, इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सुबह बिजली नहीं होने के कारण घरों की टंकियों में पानी नहीं चढ़ा और बाथरूम और किचन के कार्य भी प्रभावित हुए। दोपहर 10:00 बजे तक लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी बैठने लगे और अधिकतर लोगों के मोबाइल बंद हो गए। बिजली विभाग के 25 सबस्टेशनों में जोगिया, शोहरतगढ़ ग्रामीण, शोहरतगढ़, तहसील, सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी सहित बढ़नी में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एसके पासवान ने बताया कि अधिकतर सब स्टेशनों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे तक बहाल कर ली गई।

65 किमी की रफ्तार से चली हवा
सिद्धार्थनगर। सोमवार की रात में हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार हवा की अधिकतम रफ्तार 60 से 65 किमी प्रति घंटा रही। जिला मुख्यालय में दो मिलीमीटर और बासी में 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को पूरे दिन धूप-छांव का मौसम बना रहा। दोपहर में धूप हुई लेकिन वातावरण में नमी और आसमान में बादल छाए रहने के कारण ज्यादा तल्खी नहीं पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 से 26 तक बारिश का पूर्वानुमान
सिद्धार्थनगर। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 से 26 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। जो पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हुआ है वह ईरान के ऊपर है। इसके बाद यह पश्चिमी उत्तर होते हुए पूर्वी उत्तर को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed