फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tree plantation was done in schools on Earth Day

Siddharthnagar News: पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में किया गया पौधरोपण

Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation was done in schools on Earth Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। पृथ्वी दिवस पर सीमावर्ती क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में एसएसबी खुनुवां के जवानों व एक संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को पौधरोपण किया गया।
इसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, भादमुस्तहकम, परसौना, करहिया, गुजरौलिया, पकड़िहवा, डोहरिया के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों व प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने पौधरोपण में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट आशीष राघव ने बताया कि यह दिन हमें हमारी धरती के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। इस अवसर पर पौध रोपण का कार्य विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। पौधरोपण न केवल वायु को शुद्ध करता है, बल्कि भूमि कटाव रोकने, जलस्रोतों की रक्षा करने और जैव विविधता को संरक्षित रखने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पृथ्वी दिवस पर विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और सरकारी संगठनों द्वारा पौधरोपण अभियान चलाए जाते हैं। इस पृथ्वी दिवस पर आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि हम न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनका संरक्षण भी करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर वाई विमल सिंह, एएसआई जन्मोजय नाथ, सेवा के राम नरेश यादव,प्रधान संजय कुमार, बुद्धि सागर पाठक, श्रवण यादव, दुर्गावती, सुनीता थापा आदि मौजूद रहीं।
चेयरमैन ने की पौधरोपण करने की अपील : इटवा। विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को चेयरमैन अजय गुप्ता ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिस्कोहर में पौधरोपण करके लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में बिगड़ते पर्यावरण की रोकथाम व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत की गई। मकसद बड़ी मात्रा में पेड़ काटे जाने, नदी व वायु प्रदूषण के चलते बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को रोकना था।

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल का यह दिन जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं के समाधान के लिए तात्कालिक कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर करता है और सभी व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed