फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tree fell on house in storm with heavy rain, people narrowly escaped

Siddharthnagar News: तेज बारिश के साथ आंधी में मकान पर गिरा पेड, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 12 Sep 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on house in storm with heavy rain, people narrowly escaped
सेमरा बनकसिया गांव में राम रग शुक्ल के घर पर गिरे पेंड़ से बाल बाल बचे लोग। संवाद
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में टूटे बिजली का 12 पोल, 85 गांवों की बिजली ठप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे आंधी व बारिश के कारण 12 से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर गए। जिससे क्षेत्र के करीब 85 गांवों की बिजली गुल हो गई है। वहीं सेमरा बनकसिया गांव में एक घर पर नीम का नीम का पेड़ गिर गया। जिसमे सभी बाल-बाल बच गए।


सोमवार दोपहर करीब दो बजे घने बादलों के बीच तेज बारिश व आंधी से क्षेत्र के हिजुरा, पंडिय़ा, चिताही, तरहर, महुआ खुर्द, रमवापुर राउत, मल्दा आदि सहित करीब पचास गांवों में बिजली का पोल टूटकर गिर गया। जिससे करीब 85 गांवों की बिजली गुल हो गई है। मन्नीजोत-भनवापुर मार्ग पर महनुआं खास गांव के पास पेड़ गिरने से लोगों को दो किलोमीटर अधिक दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। वहीं, शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर रमवापुर उर्फ नेबुआ, हिजुरा के पास पेड़ गिरने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव निवासी राम रंग के घर के बगल लगा नीम का पेड़ बिजली के पोल को तोड़ते हुए उनके घर पर गिर गया। जिससे छत में दरार आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed