फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   tree as lifeline of man

वृक्ष मनुष्य की जीवनदायिनी के समान : कुलपति

Sat, 22 Jul 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
tree as lifeline of man
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में उत्तर प्रदेश शासन के आयोजित पौधरोपण महाअभियान के तहत कार्यक्रम में छह सौ पौध रोपण किया गया। शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष मनुष्य के लिए जीवनदायिनी के समान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भौतिकवादी, बाजारवादी युग में पर्यावरणीय संकट उत्पन्न है, वहीं दूसरी ओर वृक्ष हमें जीवन जीने की आवश्यक परिस्थितियों को निश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय प्राचीन परंपरा में वृक्ष के महत्व के कारण ही उन्हें धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया था। प्राचीन भारत की वैज्ञानिक ऋषि चिंतन को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। जिस तरह से अंधाधुंध विकास और निर्माण के लिए वृक्षों की कटाई की जा रही है। उससे न केवल भारत बल्कि संपूर्ण दुनिया में एक चुनौती खड़ी हुई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार का पौधरोपण का अभियान अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय इसे अपने साथ जोड़कर इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर तत्पर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आर्टिफिशियल फॉरेस्ट के तहत एक निश्चित एरिया में सघन पौधरोपण किया गया है। विश्वविद्यालय का प्रयास रहेगा की उपलब्ध भूमि पर इसी माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान कुलसचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की मंशा है कि केवल पौधों का रोपण ही विश्वविद्यालय परिसर में न किया जाए बल्कि चौदह सौ विद्यार्थियों जनजागरण का हिस्सा बने। विश्वविद्यालय पूरी तरीके से ग्रीन कैंपस है। विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को 600 पौधा रोपण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, कुलसचिव दीनानाथ यादव, डॉ. नीता यादव, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. सत्येंद्र दुबे, डॉ. अखिलेश दीक्षित, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. आभा द्विवेदी, डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. वीनिता रावत, डॉ. मनीषा बाजपेई, दीप्ति गिरी, डॉ. हरेंद्र शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed