{"_id":"61df0e12da0fcc5ba71e1206","slug":"transport-department-is-checking-the-fitnet-of-vehicles-for-use-in-elections-siddharthnagar-news-gkp4234397106","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में इस्तेमाल के लिए वाहनों की फिटनेट टटोल रहा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में इस्तेमाल के लिए वाहनों की फिटनेट टटोल रहा परिवहन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में इस्तेमाल के लिए वाहनों की फिटनेट टटोल रहा परिवहन विभाग
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए अधिग्रहीत करने के पूर्व एआरटीओ विभाग वाहनों की फिटनेट टटोल रहा है। ऐसे में जिन 372 वाहनों की फिटनेस ठीक नहीं है और उनकी अवधि समाप्त हो चुकी है, एआरटीओ ने उनके स्वामियों को नोटिस भेजा है, ताकि विधानसभा चुनाव में जरूरत पड़ने पर उन वाहनों को अधिग्रहीत कर इस्तेमाल में लिया जा सके।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रशासन ने वाहनों के अधिग्रहण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में प्राइवेट के अलावा स्कूली वाहनों को भी अधिग्रहीत कर इस्तेमाल में लेने की तैयारी चल रही है। एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अजय सिंह के मुताबिक, जिले के स्कूलों में लगभग 551 वाहन बस, मिनी बस, मैजिक आदि परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें 318 स्कूली वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। इसी तरह 187 प्राइवेट छोटी-बड़ी बसें हैं, जिनमें 54 की फिटनेस समाप्त है।
एआरटीओ कार्यालय से इन वाहनों की फिटनेस कराने के लिए 29 नवंबर 2021 को नोटिस भेजी गई थी। 10 जनवरी 2022 को फिर सभी स्कूल प्रबंधकों के पास नोटिस भेजी गई है। एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने कहा जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। स्कूूल संचालकों से अनुरोध है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए वाहनों की जरूरत को देखते हुए वाहनों को ठीक दशा में रखें, ताकि निर्वाचन कार्य के लिए जरूरत पड़ने पर अधिग्रहीत किया जा सके।
विज्ञापन
फिटनेस के संबंध में बैठक 17 को
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में वाहनों के फिटनेस के संबंध में 17 जनवरी को सायं चार बजे बैठक होगी, जिसमें स्कूल प्रबंधकों से अपने वाहनों की फिटनेस कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने दी है।