फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Transformers kept in the open on the roadside pose a risk of accidents.

Siddharthnagar News: सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर से हादसे का खतरा

Mon, 30 Mar 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open on the roadside pose a risk of accidents.
भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र के भारतभारी में सड़क किनारे खुले में रखे बिजली के ट्रांसफाॅर्मर से नगर वासियों में हादसे का डर बना रहता है। गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है, जहां महिलाओं बच्चों का अधिक आना-जाना होता है। ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से ट्रांसफाॅर्मर हटाने के लिए कहा गया, मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क के किनारे खुले में ट्रांसफाॅर्मर रखे होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि आए दिन ट्रांसफाॅर्मर से चिंगारी निकलती रहती है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। ट्रांसफाॅर्मर सड़क से मात्र एक मीटर की दूरी पर है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। वार्ड के आकाश पांडेय, कुलदीप पांडेय, गोविंद, प्रवीन, ललित, राधेश्याम आदि ने बिजली विभाग सहित प्रशासन से ट्रांसफाॅर्मर के पास सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed