{"_id":"66c4fea1bb371723b508cc0c","slug":"transformer-broken-for-four-days-people-suffering-from-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122737-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, गर्मी से बेहाल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, गर्मी से बेहाल हो रहे लोग
Wed, 21 Aug 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। ब्लाॅक क्षेत्र के करौन्दा मसिना चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब है,। इससे 300 आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां वे भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी और उनकी दैनिक दिनचर्या भी बिगड़ने लगी है। चौराहे पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले खराब हुआ था। विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
बिजली न मिलने से घरों में पानी की टंकियां खाली हो गईं हैं, जबकि लोगों को मोबाइल फोन को चार्ज करने में दिक्कतें आ रहीं है। बिजली आपूर्ति न होने के कारण व्यापार भी प्रभावित होने लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारी शीघ्र ट्रांसफार्मर बदले जाने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है। लोगों का कहना कि ओवर लोड के कारण यह समस्या हो रही है।
इस संबंध में विद्युत जेई सुभाष गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर बदला गया है, आज शाम तक बिजली सप्लाई मिलने लगेगी। वहां पर बिजली बनाने के लिए कर्मचारी को भेजा गया है।