{"_id":"652435e424a7af3ffb0cf426","slug":"trains-will-terminated-from-15-to-18-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-6136-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दोहरीकरण के चलते छह ट्रेनें निरस्त, तीन के रास्ते बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दोहरीकरण के चलते छह ट्रेनें निरस्त, तीन के रास्ते बदले
Mon, 09 Oct 2023 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
15 से 19 अक्तूबर तक ट्रेन यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मऊ, सुढि़या और बुढ़वल के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इस कारण 15 से 19 अक्तूबर तक ट्रेन यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोग बस से यात्रा करेंगे तो कुछ लोगों को यात्रा रद्द करनी होगी।
ट्रेनों के निरस्त होने के कारण चार दिन तक सिद्धार्थनगर से गोरखपुर और गोंडा-लखनऊ की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पूर्वाेत्तर रेलवे से जारी सूचना के अनुसार गोरखपुर से चलने वाली 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 15 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। मैलानी से चलने वाली 15010 मैलानी गोरखपुर एक्सप्रेस 16 से 20 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
ऐशबाग से चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 से 18 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से चलने वाली 15069 गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस 17 से 19 तक निरस्त रहेगी। नकहा से चलने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर 13 से 19 तक निरस्त रहेगी। गोमतीनगर से चलने वाली 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल 14 से 20 तक निरस्त रहेगी। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सूचना चस्पा की गई है।