{"_id":"6a35915015a5145c7b0d7e96","slug":"training-conducted-for-the-second-round-of-the-polio-drive-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160011-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पोलियो के दूसरे चक्र को लेकर दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पोलियो के दूसरे चक्र को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
Sat, 20 Jun 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटवा। पोलियो उन्मूलन को लेकर 28 जून से चलाए जाने वाले अभियान में शामिल आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी, एएनएम आदि कर्मियों को सीएचसी इटवा के सभागार में शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस मनाया जाएगा। इस दिन विकास खंड इटवा में बनाए गए 87 बूथों पर मौजूद कर्मियों की ओर से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 जून से तीन जुलाई तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। यही नहीं इसके बाद एक दूसरी बी टीम बनायी गई है। जो छह जुलाई को छूटे हुए बच्चों को ड्राॅप पिलाएगी। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान में कुल 54 टीमें व सात ट्रांजिट टीमें भी बनाई गईं हैं। इन ट्रांजिट टीम में शामिल कर्मी अन्य 54 टीमों के कर्मियों के कार्यों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रशिक्षण से वंचित कर्मियों को 22 जून को प्रशिक्षित किया जाएगा। ऐसे में छूटे हुए कर्मी 22 को प्रशिक्षण में अवश्य शामिल हो।
इस अवसर पर डॉ. बीके सिंह, बीसीपीएम शिव शंकर वरुण, पर्यवेक्षक राजेंद्र मिश्र, भूपेंद्र नारायण पांडेय, पवन कुमार यादव, दुर्गेश कुमार अग्रवाल आदि शामिल रहे।