फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Train stopped, travel became difficult due to lack of bus

Siddharthnagar News: ट्रेन बंद, बस की कमी से कठिन हो गई यात्रा

Tue, 12 Dec 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Train stopped, travel became difficult due to lack of bus
तुलसियापुर चौराहे के पूरब रेड़वरिया जाने वाले मार्ग के पास  दुर्घटना स्थल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लखनऊ, गोरखपुर, बलरामपुर, गोंडा जाने वाले यात्री सफर को लेकर सांसत में हैं। रेलवे ने तीन ट्रेनों को निरस्त व दो का रूट बदल दिया है, तो रोडवेज डिपो में बसों की कमी यात्रा में बाधा बनी हुई है। टेंपो-टैक्सी से बस स्टेशन पहुंच रहे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए जूझना पड़ रहा है। लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद सवारी वाहन मिल रहे हैं।
सिद्धार्थनगर डिपो में बसों की कमी से लोगों को पूरा दिन परेशान होना पड़ा। ट्रेन बंद होने से सभी यात्री रोडवेज बस के सहारे हो गए। दोपहर 12 बजे तक ही लखनऊ रूट पर नौ बस व गोरखपुर रूट पर छह बस जा चुकी थी, जबकि दिल्ली के लिए भी तीन बसें रवाना हो गई थीं। डिपो पर बस का इंतजार कर रहे अभिषेक ने बताया कि बलरामपुर जाना है। चार घंटों से बस का इंतजार कर रहा हूं। पूछताछ केंद्र से बताया गया कि बस आएगी तो बलरामपुर के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन

---------
लुंबिनी से आया हूं, ककरहवा से प्राइवेट वाहन से आया हूं। ट्रेन भी बंद है, बलरामपुर के लिए रोडवेज बस का संचालन नहीं होता है, जिससे प्राइवेट बस से यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अक्षय कुमार, यात्री
-----------
मुझे लखनऊ जाना है, ट्रेन बंद है। जो बस लगी है, जिसकी खिड़की का शीशा बंद नहीं हो रहा है। लखनऊ जाना जरूरी है तो इसी में यात्रा करनी पड़ेगी।
-मनबहाल यात्री
---------------
वर्जन
ट्रेन बंद होने से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे लखनऊ, गोरखपुर व दिल्ली रूट पर बसों का संचालन बढ़ा दिया गया है, लोकल रूट पर भी बस संचालित किया जा रहा है।
-राजाराम सिंह, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed