{"_id":"65565a12b08828a6ff019617","slug":"traffic-police-died-in-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8314-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रैफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रैफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत
Thu, 16 Nov 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
.देवानंद। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया के पास देर रात हुआ हादसा
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइंस से सलामी देकर पुलिस कर्मियों का दल शव लेकर देवरिया स्थित गांव लेकर गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव के पास बुधवार रात तकरीबन दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वह प्रतिमा विसर्जन कराकर शोहरतगढ़ से पुलिस लाइंस स्थित आवास लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ।
पुलिस कर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस लाइंस में सलामी देकर पुलिस कर्मियों के सुरक्षा गार्द के साथ देवरिया स्थित उनके आवास के लिए रवाना किया गया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा भिठ्ठल गांव निवासी देवानंद प्रसाद वर्ष 1997 में पुलिस विभाग मेें आरक्षी पद पर चयनित हुए थे। मौजूद समय में पदोन्नति के बाद एचसीपी हो गए थे। वह वर्ष 2014 से सिद्धार्थनगर जनपद में ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए गए थे। रात तकरीबन दो बजे ड्यूटी करके वह पुलिस लाइंस स्थित आवास के लिए निकले थे। अभी चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित गौहनिया गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जबतक अन्य साथी घटनास्थल पर पहुंचते और अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। किस वाहन ने टक्कर मारी है, यह जानकारी नहीं हो सकी है।
रात में ही शव को पुलिस लाइंस लाया गया। यहां अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पुलिस लाइंस में सलामी देकर पुलिस वाहन से पुलिसकर्मी शव उनके गांव के लिए लेकर रवाना हो गए।
इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि किस वाहन से हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रात में पहुंच गए थे।
परिवार के साथ पुलिसकर्मी भी गम में
देवानंद प्रसाद की मौत की खबर से देवरिया स्थित उनके परिवार और गांव के लोक शोक में थे। इसके साथ ही पुलिस परिवार भी शोक में है, क्योंकि देवानंद का स्वभाव ही ऐसा था। ट्रैफिक पुलिस में रहते हुए उनकी छवि ऐसी थी कि कभी किसी ने उनके ऊपर आरोप नहीं लगाया। यहां तक लोगों में चर्चा रहती थी कि चेकिंग के दौरान अगर कोई परेशान दिखता था या फिर अस्पताल या अन्य जरूरी काम से जाने की बात करता था, अगर हेलमेट नहीं भी पहने रहता था तो उसकी समस्या को देखते हुए वह जाने देते थे। यह धारणा थी कि शहर के आसपास चेकिंग में जब शहर के लड़के उन्हें देख लेते थे तो समस्या बताकर आगे निकल जाते थे। पुलिस कर्मियों से भी उनके अच्छे संबंध थे।
बाइकों में टक्कर में दो जख्मी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर बृहस्पतिवार को पकड़ी चौराहे पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। पकड़ी गांव निवासी राधे (32) अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। वह पकड़ी चौराहे पर जैसे ही पहुंचे कि पीछे से नईडहर निवासी सरवन बाइक लेकर आ रहे थे। दोनों बाइक के आपस में टकरा जाने से पकड़ी गांव निवासी राधे के हाथ एवं पैर में चोट लग गई। स्थानीय लोग राधे को दवा के लिए वहीं एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर इलाज हुआ। संवाद