फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traffic halted on 11 highways in Nepal due to rain.

Siddharthnagar News: नेपाल में बारिश से 11 राजमार्गों पर थमा यातायात

Sun, 27 Sep 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Traffic halted on 11 highways in Nepal due to rain.

विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने सड़क संपर्क व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। देशभर में 11 राजमार्गों समेत विभिन्न सड़क खंडों पर भूस्खलन और मलबा आने से यातायात बाधित है। कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह बंद हैं जबकि कुछ मार्गों पर आंशिक यातायात चल रहा है। काठमांडो को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। सड़क विभाग की टीमें लगातार मलबा हटाकर रास्ते खोलने में जुटी हैं। जोखिम वाले क्षेत्रों में रात के समय और कुछ संवेदनशील स्थानों पर दिन में भी यातायात रोक दिया गया है। पृथ्वीराजमार्ग के कृष्णभीर, चौकीडांडा, जवांगखोला और फिस्लिंग समेत कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़क बंद है। इससे काठमांडो आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण जोखिम वाले स्थानों पर यातायात संचालन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
बीपी राजमार्ग के माम्ती, पिप्ले, दाउन्ने-कालोपुल, और चौकीडांडा क्षेत्र में यातायात प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed