फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traders submitted a memorandum in protest against the arbitrariness and irregularities of gas agencies.

Siddharthnagar News: गैस एजेंसियों की मनमानी एवं अनियमितताओं के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 05 Apr 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Traders submitted a memorandum in protest against the arbitrariness and irregularities of gas agencies.
देवरिया। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं एवं गैस एजेंसियों की मनमानी के विरोध में शनिवार को प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने समय होम डिलीवरी दिलाने की मांग किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को नियमित होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। इससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को स्वयं एजेंसी पर जाकर सिलिंडरों लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो कि शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के विपरीत है। सबसे गंभीर विषय यह है कि बिना सिलिंडरों की वास्तविक आपूर्ति किए ही ऑनलाइन पोर्टल पर डिलीवर दर्शा दिया जा रहा है, जो कि उपभोक्ताओं के साथ सीधा अन्याय एवं धोखाधड़ी है। इसके अतिरिक्त, लगातार ऐसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं कि गैस एजेंसी संचालकों द्वारा सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग कर अधिक मूल्य पर बिक्री की जा रही है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इन अनियमितताओं के कारण जहां एक ओर आम जनता एवं व्यापारी वर्ग को अत्यधिक परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की छवि भी धूमिल हो रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जनपद में जन आक्रोश की स्थिति भी उत्पन्न होती जा रही है, जो कि प्रशासन के लिए गंभीर विषय है। व्यापारियों ने सभी गैस एजेंसियों की तत्काल जांच कराने की मांग किया। फर्जी तरीके से डिलीवरी दर्शाने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा। गैस सिलिंडरों की ब्लैक मार्केटिंग पर पूर्णतः रोक लगाने की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जवाहरलाल बरनवाल, जिला प्रभारी महामंत्री योगेश सिंह, जिला युवा अध्यक्ष पंकज बरनवाल, देवेंद्र कुमार बरनवाल, अविनाश पांडेय, राहुल मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed