फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   traders are back bone economy

व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ : सदीप बंसल

Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
traders are back bone economy
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में मंच पर आसीन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्री - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ : सदीप बंसल
विज्ञापन

इटवा। जनपद के बढ़नी चाफा, बिस्कोहर, बेवां चौराहा, भारतभारी बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को इटवा कस्बे में आयोजित हुआ। संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी किसी भी देश की अर्थ व्यवस्था के रीढ़ होते हैं। वह देश के अच्छे समयों में शांति पूर्वक अपना व्यवसाय करते हैं और कठिन समय में देश के लिए अपनी तिजोरी खोल देते हैं।
उन्होंने कहा कि आज शपथ ले रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को आश्वासन देता हूं कि हम हमेशा उनकी लड़ाई में उनके साथ हैं। विशिष्ट अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि हमारे जनपद के व्यापारियों ने कोरोना काल में किसी को भूखा सोने नहीं दिया। इटवा के व्यापारी अनिल जायसवाल, ओम छापड़िया, शंभुनाथ सोनी, बिस्कोहर के प्रभात जायसवाल ने दूरदराज से आने वालों को भोजन, पानी व घरों तक भेजने के लिए साधन मुहैया कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बढनी चाफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, बिस्कोहर प्रभात जायसवाल, बेवां चौराहा श्याम सुंदर, भारतभारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सीपी जायसवाल व उनके साथ कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन व उसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर कमदालालपुर की छात्राओं के सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से शुरू हुआ। अतिथियों का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जिले के डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित आनंद, उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री विपिन कसल, प्रदेश मंत्री अनुपम अग्रवाल, संगठन मंत्री आकाश गौतम, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि, इटवा के महामंत्री अनिल जायसवाल, बांसी के घनश्याम जायसवाल, शिव कुमार वर्मा, भाजपा नेता रामतेज शुक्ल, शिवनाथ चौधरी, फतेह बहादुर सिंह, सुधीर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed