{"_id":"6ae23bdd5de448f05707ccb0","slug":"tractor-split-in-two-after-being-hit-by-a-bus-driver-saves-his-life-by-jumping-off-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167232-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस की टक्कर से दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस की टक्कर से दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
नौगढ़ साेहांस मार्ग पर ग्राम पंचायत धौरीकुंइया के टोला कुढवा बाबा डीह के मोड़ पर क्षतिग्रस्त ट्
संवाद न्यूज एजेंसी महदेवा बाजार। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा बाबा डीह मोड़ पर बुधवार को परिवहन निगम की बस और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सिसहनिया निवासी बदरुल हक (37) पुत्र अब्दुल फारूक ट्रैक्टर (यूपी 55 वी 8396) से मिट्टी लेकर निर्माणाधीन पिठनी पुल पर गिराने जा रहे थे।
बुधवार को वह धौरीकुइयां ग्राम पंचायत के टोला कुढ़वा बाबा डीह मोड़ पर पहुंचे, तभी नौगढ़ से सोनौली जा रही परिवहन निगम की बस (यूपी 53 डीटी 6746) से उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो हिस्सों में बंट गया
विज्ञापन
टक्कर होते ही चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिद्धार्थनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को अपने साथ थाने ले गई। हादसे में बस चालक और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।