{"_id":"67869f522c284b291e017f68","slug":"took-a-dip-of-faith-and-donated-food-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130741-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लगाई आस्था की डुबकी, दान की खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लगाई आस्था की डुबकी, दान की खिचड़ी
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के ग्राम निजामाबाद में आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत विज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर लोगों में खिचड़ी दान की। मंगलवार को जिले की राप्ती, बूढ़ी राप्ती, बानगंगा, कूड्डा, घोंघी आदि प्रमुख नदियों के तटों पर हाड़ कंपाती ठंड में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के साथ सूर्य देवता का पूजन किया। मंदिरों में भी रौनक रही। लोगों ने विधि विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद दान-पुण्य किया।
जिला मुख्यालय स्थित सिंहेश्वरी मंदिर, जोगिया क्षेत्र के जोगमाया मंदिर, इटवा क्षेत्र के कटेश्वरनाथ मंदिर, बर्डपुर क्षेत्र के पल्टा देवी मंदिर, भारतभारी के शिव मंदिर, डुमरियागंज के गाला पुर मंदिर, धेंसा क्षेत्र के सेमरा में मौजूद पल्टन नाथ मंदिर, लोटन कुटी पर मौजूद जगदीश स्वामी मंदिर, सिकरी में मौजूद ओबा माता मंदिर सहित आदि धार्मिक स्थानों पर क्षेत्र के लोगों ने विधि-विधान से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद लोगों में खिचड़ी रूपी प्रसाद का वितरण किया।
जिले में कई जगहों पर खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने पूरे दिन रास्ते में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद खिलाया। ठंड के बावजूद भी छतों पर युवा पतंग उड़ाते नजर आए। खिचड़ी का मुहूर्त पूरे दिन होने से गोरखपुर में मौजूद गारेखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने जाने वालों की कतार लगी रही। इससे रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। मकर संक्रांति का दिन होने से लोगों ने घरों में कथा भी करवाई।
विज्ञापन
मंदिरों पर सुबह से ही भक्ति भजन बजना शुरू हो गया, इससे पूरे दिन लोग भक्ति व आस्था के रस में डूबे रहे। सिंहेश्वरी मंदिर में भक्तों को खिचड़ी खिलाई गई, जबकि कई श्रद्धालुओं ने लोगों में खिचड़ी का दान भी किया।
मंदिर के पुजारी दिव्यांशु, बिक्की राय, वेदप्रकाश राय, पंडित सारधा शास्त्री, गौरव पांडेय, नितीन मिश्रा व प्रियांशु पंडित मौजूद रहे।
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान : शोहरतगढ़। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शिवालयों में भोले का जलाभिषेक कर तिल मूंग, चावल, गुड़, मेवा व खिचड़ी चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। गरीबों में अन्न, वस्त्र दान कर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से ही घना कोहरा व बादल छा जाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। श्रद्धालुओं ने सूर्य मंत्र पढ़कर उनको नमन किया। कस्बा स्थित श्रीराम जानकी, राधा कृष्ण, डोई शिवमंदिर व शिवबाबा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
डोई शिव मंदिर पर खिचड़ी भंडारा का आयोजन किया गया। पुजारी बाबा बालक दास ने गुरु गोरक्षनाथ व खिचड़ी की महिमा को कथा के माध्यम से बताते हुए कहा कि संगम में डुबकी लगाने से पाप कट जाते हैं व कष्टों से मुक्ति मिलती है। लोक कल्याण के लिए साधु-संतों ने सुंदरकांड का पाठ किया।
मंदिर व्यवस्थापक टिंकू वर्मा, राजू वर्मा, महेंद्र कसौधन, श्यामसुंदर गुप्ता आदि ने ठंड से राहत दिलाने के लिए संतों में कंबल बांटे। वहीं बानगंगा बैराज पर स्नान दान कर आरती कर पूजा अर्चना किया।