फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Told how to make weaver and peg knot

Siddharthnagar News: जुलाहा और खूंटा गांठ बनाने का तरीका बताया

Thu, 02 Mar 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Told how to make weaver and peg knot
रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में रोवर्स रेंजर्स ​शि​विर आयो​जित हुआ​।
बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम में बुधवार को रोवर्स लीडर डॉ. हंसराज कुशवाहा ने प्राथमिक चिकित्सा के संदर्भ में जानकारी दी। आवश्यकता पड़ने पर काम चलाऊ स्ट्रेचर निर्माण करना सिखाया एवं सीटी के संकेतों की जानकारी दी।
विज्ञापन

रेंजर्स लीडर डॉ. किरन देवी ने विविध प्रकार की गांठों की जानकारी दी, जिसमें जुलाहा गांठ, खूंटा गांठ, मछुआ गांठ, लघुकर गांठ प्रमुख थीं। इसके बाद डॉ. किरन देवी ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया। स्काउट काउंसलर नीतीश कुमार ओझा ने प्रशिक्षणार्थियों को हाइकिंग से संबंधित प्रतीक चिह्नों की जानकारी दिया, जिससे हम किसी भी नए रास्ते पर पत्थर एवं घास के चिह्नों की सहायता से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। शिविर के तीसरे दिन अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन भी किया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास की विशेष अभियान चलाकर सफाई किया। प्रशिक्षणार्थियों ने शिविर के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान रामानंद, अमन, शिवनाथ, अर्जुन, रंजना, नीतू, नेहा, सुमन, रजनी आदि ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अधीर कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. रामबाबू पाल, डॉ. अरविंद कुमार मौर्य, डॉ. विकास कुमार सिंह, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed