{"_id":"6522f75023e48112b500eb64","slug":"told-about-drinking-water-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6115-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्रामीणों को स्वच्छ जल के सेवन के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्रामीणों को स्वच्छ जल के सेवन के लिए प्रेरित किया
Mon, 09 Oct 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटे- है
-- -
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग की तरफ से रविवार को नौगढ़ विकास खंड के कनवाडीह गांव के राजस्व ग्राम परासिंडा में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक, वीडियो प्रोजेक्टर व मेला के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षक नीरज यादव ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के विकास राव, कोमल गौतम व बुधई कुमार ने ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने के लिए इंडिया मार्क हैंडपंप का पानी पीने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रदूषित पानी के सेवन से होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेयजल वाले स्थान के आसपास गंदगी जमा न होने दें।
इस मौके पर ग्राम प्रधान शंकर, क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी, प्रेम कुमार, शिव कुमार, सुरेंद्र पांडेय, राम तेज, शिव पूजन आदि मौजूद रहे। संवाद