फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   told about aachar sanhita

प्रचार-प्रसार कर आदर्श आचार संहिता के बारे में लोगों को करें जागरूक: डीएम

Sat, 20 Apr 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
told about aachar sanhita
फोटो-
विज्ञापन

- विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ जयेंद्र कुमार के साथ लोकसभा चुनाव के लिए विकास भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया सेल, डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर-1950, सीवीआईजीआईएल पोर्टल एवं सिंगल विंडों सिस्टम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पोर्टल पर शिकायतों की संख्या कम पाए जाने पर प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सीवीआईजीआईएल पोर्टल (आदर्श आचार संहिता का प्रहरी) उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि चुनाव समाप्त होने तक प्रलोभन, भ्रष्टाचार अथवा अन्य शिकायतों को सीवीआईजीआईएल सिटिजन एप के माध्यम से किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से शिकायत के साथ केवल मौके की फोटो व वीडियो को ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा शिकायत सही मिलती है तो 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता भी एप के माध्यम से शिकायत के संबंध में हुई कार्रवाई की जानकारी ले सकता है। उन्होंने सभी जनपद वासियो से अपील कर कहा कि कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत एप के माध्यम से अवश्य दर्ज कराए, जिससे लोक सभा सामान्य निर्वाचन निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रजिस्टर बनाकर प्राप्त होने वाली शिकायतों को दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से होता है शिकायतों का निस्तारण
पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए विकास भवन में स्थित कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है। शिकायतकर्ता की ओर से पोर्टल पर शिकायत करते ही तत्काल कंट्रोल रूम से कार्रवाई की जाती है। सीवीआईजीआईएल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक विधानसभा में गठित एफएसटी (फ्लाइंग स्कवॉयड टीम) की ओर से मौके पर जाकर किया जाता है। साथ ही शिकायत के निस्तारण की आख्या भी पोर्टल के माध्यम से संबंधितत एआरओ, एसडीएम को भेजी जाती है। एआरओ, एसडीएम कार्रवाई को अंतिम रूप देते हैं। निस्तारण की रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed