{"_id":"5de009188ebc3e54a64f563f","slug":"today-will-open-cancer-care-unit-siddharthnagar-news-gkp331120882","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर केयर यूनिट का उद्घाटन आज, 12 ने कराया पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर केयर यूनिट का उद्घाटन आज, 12 ने कराया पंजीयन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कैंसर रोगी का पंजीयन करते चिकित्सक व काउंसलर
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
कैंसर केयर यूनिट का उद्घाटन आज, 12 ने कराया पंजीयन
जिला अस्पताल में रहेंगे कैंसर अस्पताल फरीदाबाद के डॉक्टर
रोगियों को निशुल्क दवा व कीमोथेरेपी की भी सुविधा मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में अब कैंसर रोगियों को इलाज के लिए बड़े शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। इसका शुभारंभ संयुक्त जिला चिकित्सालय में 29 नवंबर को हो रहा है। इस मौके पर कैंसर अस्पताल सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के चिकित्सक डॉ. दिनेश पांडेकर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जहां रजिस्टर्ड 12 मरीजों का निशुल्क इलाज, सलाह व कीमोथेरेपी करने का कार्य करेंगे।
जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल आफिसर व कैंसर रोग के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ. मोहसिन सिद्दीकी के मुताबिक 29 नवंबर को संयुक्त जिला अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए सुविधा का शुभारंभ होगा। अस्पताल के कमरा नंबर 16 में सलाह व उपचार करने का कार्य किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर फरीदाबाद स्थित सर्वोदय हास्पिटल के कैंसर रोग विशेष दिनेश पांडेकर आएंगे। उनकी उपस्थिति में मरीजों को निशुल्क कीमोथेरेपी और दवाओं की भी सुविधा मिलेगी। अब तक 12 मरीजों ने दूरभाष के जरिए पंजीयन कराया है। इनमें बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर के मरीज शामिल हैं। बताया कि भारत सरकार के गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कैंसर केयर यूनिट का उद्घाटन होगा, जहां कैंसर के निशुल्क इलाज व कीमोथेरेपी की सुविधा कैंसर रोगियों को मिलेगी। काउंसिलिंग के लिए रूपाली यादव की भी तैनाती की गई है। बताते चलें कि जिला अस्पताल में पहली बार कैंसर केयर यूनिट के खुलने से मरीजों व उनके परिजनों की दिक्कतें काफी कम हो जाएंगी। अब कीमोथेरेपी के लिए लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी व गोरखपुर जैसे महानगरों में भागदौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, साथ ही अतिरिक्त आर्थिक बोझ से मुक्ति भी पा सकेंगे।