फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   to save from flood, got shelter in marriage house, death arrived here too

बाढ़ से जान बचाने गए थे विवाह घर, मौत ने नहीं छोड़ा पीछा

Mon, 17 Oct 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
to save from flood, got shelter in marriage house, death arrived here too
डुमरियागंज क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते डीएम संजीव र - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ से जान बचाने गए थे विवाह घर, मौत ने नहीं छोड़ा पीछा
विज्ञापन

एक साथ तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में गम का माहौल
सिद्धार्थनगर। बाढ़ से जान बचाने के लिए घर छोड़कर विवाह घर में शरण ली। भूखे-प्यासे अंधेरे में रात गुजारी, लेकिन मौत ने पीछा नहीं छोड़ा। पिलर गिरने के बाद रात 12 बजे चीख-पुकार की आवाज से हर किसी के होश उड़ गए। हर तरफ ढाई फीट पानी और अंधेरे में किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था। हर तरफ अफरातफरी और कराहने की आवाज आ रही थी।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। पिछले कई दिनों से लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। कोई बांध पर तो कई गांव के विद्यालय और अन्य स्थानों पर शरण ले रखे है। भरवठिया मुस्तहकम गांव भी बाढ़ की तबाही झेल रहा है। गांव में बने विवाह घर में बुधिराम व राजकुमार के परिवार के साथ गांव के करीब 45 से अधिक लोग शरण लिए थे।
विज्ञापन

अंधेरे के बीच लोग समय काट रहे थे कि बाढ़ का पानी घटेगा तो घर चलेंगे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। रविवार रात लगभग 12 बजे खाना खाने के बाद सब सो गए थे। इसी बीच एक पिलर गिरा। उससे दबकर राजसिंह चौहान (13), पूनम (18) व रिंका (24) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी राती में हुई इस मौत लीला ने सबको हिला दिया। स्थिति यह थी कि पिलर टूटने के बाद दोबारा कोई हिस्सा न गिर जाए। इसके भय से रात में ही लोग भागने लगे। कई लोग तो पूरी रात पानी में ही खड़े रहे। उनका कहना था कि पानी से जान न जाए, इससे बचने के लिए विवाह घर को ठिकाना बनाया। हमें पता ही नहीं था कि यह मौत का ठिकाना बनेगा। नहीं तो, कोई आता ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed