फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'To endure persecution is also like torture'

छात्राओं को मिली आत्मरक्षा के दांवपेंच की जानकारी

Wed, 02 Dec 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
'To endure persecution is also like torture'
अपराजिता कार्यक्रम कल्पनाथ इंटर कॉलेज लोटन में बच्चियों को संबोधित करते प्रभारी निरीक्षक राम आ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है’
विज्ञापन

कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरहना। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ‘अपराजिता’ अभियान के तहत लोटन स्थित कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, शासन की अनेक योजनाओं से संबंधित जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के दांवपेंच से अवगत कराते हुए सुरक्षा की अनदेखी नहीं करने को कहा।
कार्यक्रम में लोटन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामआशीष यादव ने छात्राओं से कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की है। इसका महिलाओं और छात्राओं को जरूरत पड़ने पर प्रयोग करना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 100, 108 और 101 चलाया जा रहा है। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। अगर कहीं पड़ोस या रिश्तेदारी में भी किसी महिला का शोषण हो रहा हो तो उसकी मदद के लिए तत्काल सूचना देनी चाहिए। प्रधानाचार्य नंद कुमार ने कहा कि मोबाइल फोन पर अनचाही कॉल, व्हाट्सएप आदि पर की जा रही अभद्रता की शिकायत पुलिस से कर सकती हैं। बैंक से संबंधित अपने कोई भी पिन, अकाउंट नंबर की जानकारी नहीं देनी चाहिए। यातायात के नियमों का पालन करने, नशे में गाड़ी नहीं चलाने, तीन सवारी नहीं बैठाने और हेलमेट का प्रयोग करने का आह्वान किया। ललिता श्रीवास्तव ने कहा कि नारी अपने वजूद को साबित कर चुकी है। नारी पहले की तरह अब सिर्फ गृहणी नहीं रह गई है। वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर योग्यता सिद्ध कर रही है। शिक्षा के सहारे वह अपनी शक्ति को समझ रही है। इस मौके पर शिक्षक सत्यदेव मिश्र, ललिता श्रीवास्तव, विनय कुमार, शिवकुमार चौरसिया, गुलाब चंद्र यादव, गणेश प्रसाद, सर्वेश, प्रेमचंद, अवधेश, जुबेर अहमद, रजनी सिंह, ध्रुव नारायन प्रजापति, मगन लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बहुत अच्छी जानकारी दीं। इस तरह के कार्यक्रमों से हममें आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है विपरीत परिस्थितियों से निपटने की क्षमता भी विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुसुम यादव, छात्रा
सोशल मीडिया के इस्तेमाल में क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए ताकि अराजकतत्व हमारी सूचना और चित्रों का दुरुपयोग न कर सकें यह जानकारी सभी छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
- साक्षी साहनी, छात्रा
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बहुत अच्छी तरह से बताया गया। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने से छात्राओं को काफी फायदा होगा।

- आंचल राय, छात्रा
छात्राओं को शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सामाजिक, न्यायिक अधिकारों से भी अवगत कराया जाना जरूरी है। छात्राओं को विभिन्न अधिकारों के बारे में काफी जानकारियां भी दी गई हैं।
- मधु सिंह, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed